गांव अकबरपुर जोझा रहने वाला था राजमिस्त्री
मोहल्ला सरायरफी में परिवार के संग रहता था
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। तीन दिन से लापता राजमिस्त्री का शव मोहल्ला सराय रफी में गंदे नाले में मंगलवार को सड़ी गली हालत मेंपड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
गांव अकबरपुर जोझा निवासी जोेगेंद्र सिंह (32) अपनी पत्नी ओर तीन बच्चों के साथ मोहल्ला सराय रफी में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। तीन दिन पूर्व काम के बाद से वह लापता था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं लगा। मंगलवार को दोपहर उसका शव मोहल्ला सराय रफी में गंदे पानी के नाले में पड़ा मिला।
सूचना मिलने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान उसकी पत्नी ने की। बताया कि मृतक के तीन पुत्र हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार बैंसला ने आशंका जताई कि किसी समय अंधेरे में युवक नाले में गिर गया हो। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति साफ होगी।