फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: वार्डो का आरक्षण तय, शासन को भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में निकाय चुनाव केे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 12 नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों में वार्ड के आरक्षण को तय कर लिया गया है। आरक्षण की सूची बनाकर शासन को भेज दी गई, जिस पर 15 नवंबर तक मुहर लगने की उम्मीद है। इस बार जिले के 18 निकायों में 140 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

शहरों को नई सरकार मिलने जा रही है। निकाय चुनाव का बिगुल लगभग बज चुका है, हालांकि अभी तारीखों का ऐलान होना बाकी है। इसी महीने निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू कर दी जाएगी। दिसंबर के महीने में नए बोर्ड की पहली बैठक होना तय है। उधर चुनाव को लेकर शहरों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। संभावित उम्मीदवारों ने लोगों से संपर्क साधना भी चालू कर दिया है।
आरक्षण की बात करें तो जिले की सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के वार्ड आरक्षण को अंतिम रूप दे दिया गया। बता दें कि जिले में 18 निकायों में अनुसूचित जाति के लिए 36 वार्ड आरक्षित किए गए हैं जबकि पिछड़ा वर्ग का आरक्षण 94 वार्ड में किया गया है। जिलेभर में 140 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे जबकि 122 वार्डो को अनारक्षित की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
निकाय- एससी ओबीसी महिला अनारक्षित
बिजनौर 3 8 11 10
हल्दौर 5 6 9 5
धामपुर 1 6 9 9
नहटौर 1 6 9 9
स्योहारा 2 6 9 8
शेरकोट 2 6 6 8
अफजलगढ़ 5 6 9 5
नजीबाबाद 2 6 9 8
किरतपुर 3 6 9 7
नगीना 2 6 9 8
नूरपुर 2 6 9 8
चांदपुर 1 6 9 9
मंडावर 1 3 5 5
झालू 2 3 5 4
जलालाबाद 1 3 5 4
साहनपुर 1 3 5 5
सहसपुर 1 4 5 5
बढ़ापुर 1 4 5 5
--------------
कुल 36 94 140 122
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें