फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: बिजनौर नगर पालिका अध्यक्ष सीट अब महिला के लिए आरक्षित

Fri, 31 Mar 2023 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
छह नगर पालिका और चार नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के आरक्षण में बदलाव
विज्ञापन




-नहटौर, अफजलगढ़, हल्दौर, किरतपुर, शेरकोट पालिका में भी बदलाव



-झालू, बढ़ापुर, सहसपुर, जलालाबाद नगर पंचायत में भी बदला आरक्षण



संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। आरक्षण की अधिसूचना जारी हो गई। अधिसूचना जारी होने के बाद बिजनौर जिले में बड़े स्तर पर आरक्षण में बदलाव हुआ। छह नगर पालिकाओं और चार नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर आरक्षण बदल गया है। जिले में कुल 12 नगर पालिकाएं और छह नगर पंचायतें हैं। इनमें से दस पर फेरबदल होने से दावेदारों की धड़कने बढ़ गई हैं।

बृहस्पतिवार की शाम सरकार ने आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है। पहले अधिकांश सीटें सामान्य थी। नए सिरे से आरक्षण होने के बाद बिजनौर सीट अनारक्षित से महिला के लिए आरक्षित हो गई।नहटौर अनारक्षित से पिछड़ा वर्ग, अफजलगढ़ अनारक्षित से पिछड़ा वर्ग की महिला, हल्दौर अनारक्षित से अनुसूचित जाति, किरतपुर अनुसूचित जाति से सामान्य, शेरकोट सीट अनूसचित जाति से पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो गई। इसके अलावा जिले की छह नगर पंचायतों में से चार पर बदलाव हुआ है। झालू अब तक महिला सीट थी, जो अनारक्षित हो गई। बढ़ापुर अनारक्षित से पिछड़ा वर्ग, सहसपुर अनारक्षित से महिला सीट, जलालाबाद अनारक्षित से पिछड़ा वर्ग महिला हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




-आरक्षण की अधिसूचना का पत्र मिल गया है। इस पर छह अप्रैल तक आपत्ति मांगी गई है। आरक्षण पर यदि किसी को आपत्ति होगी तो वह सीधे लखनऊ मुख्यालय को आपत्ति भेज सकते हैं। आरक्षण सूची नोटिस बार्ड पर चस्पा करा दी जाएगी। विनय कुमार, एडीएम प्रशासन





निकायों में इस तरह हुआ आरक्षण में बदलाव



निकाय - पहले - अब



बिजनौर - अनारक्षित - महिला



नगीना - अनारक्षित - अनारक्षित



नजीबाबाद - अनारक्षित - अनारक्षित



नूरपुर - अनारक्षित - अनारक्षित



स्योहारा - अनारक्षित - अनारक्षित



चांदपुर - अनारक्षित - अनारक्षित



नहटौर - अनारक्षित - पिछड़ा वर्ग



धामपुर - अनारक्षित - अनारक्षित



अफजलगढ़ - अनारक्षित - पिछड़ा वर्ग महिला



हल्दौर - अनारक्षित - अनुसूचित जाति



किरतपुर - अनुसूचित जाति - अनारक्षित



शेरकोट - अनुसूचित जाति - पिछड़ा वर्ग



नगर पंचायत आरक्षण की स्थिति



झालू - महिला - अनारक्षित



मंडावर - अनारक्षित - अनारक्षित



बढ़ापुर - अनारक्षित - पिछड़ा वर्ग



सहसपुर - अनारक्षित - महिला



जलालाबाद - अनारक्षित - पिछड़ा वर्ग महिला



साहनपुर - अनारक्षित - अनारक्षित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें