फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शहर के नए इलाकों के विकास का खाका तैयार, बनेंगी 34 सड़कें

Fri, 09 Feb 2024 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शहर के नए इलाकों के विकास का खाका तैयार कर लिया गया है। दरअसल इन इलाकों की गलियों और रास्तों को पक्का किया जाना है। यहां पर फिलहाल 34 सड़कों का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। 12 के निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है जबकि 22 सड़कों की निविदा प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

बिजनौर नगर पालिका विस्तार होने के बाद अब आबादी एक लाख 71 हजार हो चुकी है। विस्तार से पहले आबादी 93000 हुआ करती थी। आबादी बढ़ती ही शहर के दायरे में भी इजाफा हुआ। 13 गांव की आबादी जो अब शहरी हो चुकी है। इन इलाकों में विकास की दरकार थी, दरअसल ग्राम पंचायतें इन इलाकों में बजट के अभाव में विकास नहीं करा पाती थी।
अब पालिका की ओर से विस्तारित क्षेत्र के नए इलाकों में विकास का खाका तैयार किया गया है। फिलहाल 34 जगहों पर सड़कों का निर्माण किया जाना है। अलग अलग योजनाओं के तहत इन सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। 12 सड़कों के टेंडर हो चुके हैं, जिनका निर्माण जल्द ही चालू कर दिया जाएगा। जबकि 22 सड़कों के टेंडर भी जल्द ही खोले जाएंगे।
विज्ञापन


नजीबाबाद और मंडावर मार्ग पर नहीं होगा जलभराव
बिजनौर शहर में नजीबाबाद मार्ग पर एक लंबे नाले का निर्माण किया गया है। इसके अलावा सैंट मैरी चौराहे के पास भी एक और नाले का निर्माण जल्द चालू हो जाएगा। उधर मंडावर मार्ग भी नाला बनाया जाना है। जिससे इन जगहों पर अब जलभराव नहीं हो सकेगा।


80 लाख में जगमगाएगी मंडावर रोड
मंडावर रोड पर जजी चौराहे से चक्कर रोड चौराहे तक अंधेरा पसरा रहता था। इस मार्ग पर पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए प्रक्रिया चल रही है। निविदा भी खोली जा चुकी है। करीब अस्सी लाख रुपये से इस रास्ते पर लाइट लगेंगी। जिससे लोगों को रात में अंधेरे से नहीं गुजरना पड़ेगा।

बनाए जाने हैं तीन नलकूप
पाइप लाइन पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन और नलकूप स्थापित किए जाने हैं। एक नलकूप महादेवपुरम जबकि दूसरा नई बस्ती और तीसरा नलकूप मोहल्ला जुलाहान में लगाया जाना है। इनके अलावा हाल ही में जाटान रामबाग में भी एक नलकूप लगाया जा चुका है।

शहर के विस्तारित क्षेत्र में 34 सड़कों का निर्माण जल्द ही चालू कर दिया जाएगा। नजीबाबाद और मंडावर मार्ग पर दो नालों का निर्माण भी कराया जाएगा। वहीं मंडावर मार्ग पर पथ प्रकाश व्यवस्था की कराई जाएगी। - विकास कुमार, ईओ पालिका बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें