फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जमकर उड़ा गुलाल, होली गीतों पर थिरकीं महिलाएं

Fri, 10 Mar 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद के रमेशनगर में होली पर थिरकती महिलाएं।
विज्ञापन
नजीबाबाद। होली का त्योहार परंपरागत उल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। हुरियारों की टोलियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

मोहल्ला शामली, रमेश नगर, मुक्तेश्वर महादेव सहित कई क्षेत्रों में महिलाओं ने होली के अवसर पर जमकर नृत्य किया और गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। नगर के कई स्थानों पर होली मिलन का आयोजन किया गया। मोहल्ला दीवान परमानंद में क्षेत्रवासियों की ओर से परंपरागत होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। रंग खेलने के बाद एकत्र हुए क्षेत्रवासियों ने होली मिलन में एक-दूसरे को बधाई दी। रात्रि भोज के बाद होली मिलन कार्यक्रम का समापन हुआ। उधर, होली के अवसर पर आकाश कान्हा कर्णवाल की ओर से नगर के एक होटल में होली मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने गुलाल और पुष्प पंखुड़ियों से होली खेलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। आदर्शनगर, जलालाबाद, साहनपुर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली पर जमकर हुरियारों ने गुलाल उड़ाया। संवाद

नजीबाबाद के रमेशनगर में होली पर थिरकती महिलाएं।

नजीबाबाद के रमेशनगर में होली पर थिरकती महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें