नजीबाबाद- मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर कटे पेड़ों से लगा जाम।
- फोटो : NAZIBABAD
मार्ग पर पेड़ डालने से लग रहा जाम
बिजनौर, जलालाबाद। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर फोरलेन निर्माण के लिए वन विभाग द्वारा पेड़ काटकर मार्ग पर गिराए जाने से जाम की स्थिति बनी है।
मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर जलाबाबाद क्षेत्र में फोरलेन निर्माण के लिए नेशनल हाईवे का चौड़ीकरण किया जा रहा है। वन विभाग ने नेशनल हाईवे के दोनों ओर खड़े वृक्षों का कटान कर दिया है। ठेकेदार द्वारा पेड़ों को काटकर नेशनल हाईवे के लंबत गिराने से जाम की स्थिति बन रही है। हितेंद्र, मो. नौशाद, मो. आरिफ, फहमीद, विपिन आदि का कहना है कि वन विभाग द्वारा पेड़ों के कटान से नेशनल हाईवे पर थोड़े-थोड़े समय बाद जाम लग रहा है। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने वन विभाग से नेशनल हाईवे के पेड़ों को मार्ग के समानांतर काटकर गिराने की मांग की है।