धामपुर में खंड काव्य का विमोचन करते अतिथि।
- फोटो : DHAMPUR
खंड काव्य का विमोचन
धामपुर। साहित्यकार जगदीश चंद्र द्वारा लिखित खंड काव्य का विमोचन किया गया है। अतिथियों ने खंड काव्य की सराहना की।
ब्लाक के ड्बाकरा हाल में आयोजित कार्यक्रम में साहित्यकार जगदीश चंद चौहान की ओर से लिखित खंड काव्य का विमोचन किया। अतिथियों ने कहा कि वास्तव में खंड काव्य में समाज के चरित्र निर्माण के लिए गागर में सागर भरा है। जितनी प्रशंसा की जाए, कम ही होगी। इस मौके पर डा. एनपी सिंह, डा.दीप सौरभ, डा. अनिल शर्मा, डा. एलबी रावल, दिनेश चंद्र अग्रवाल नवीन, डा. वीरेंद्र सिंह, डा. शंकर लाल शर्मा मौजूद रहे।