फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बालावाली क्षेत्र में गुलदार भगाने के लिए ब्लींकिंग लाइट को होगा ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- 28 जून को लगाए गए थे पांच ट्रैप कैमरे
विज्ञापन

- आज पांच ब्लींकिंग लाइट उन जगहों पर लगाएंगे
- रोजना उस क्षेत्र में कैमरों में कैद हो रहा गुलदार का

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गुलदार को आबादी से दूर रखने के लिए आईआईटी के छात्रों के साथ मिलकर बनाई गई ब्लींकिंग लाइट का अब ट्रायल किया जाएगा। बालावाली क्षेत्र में 28 जून को पांच जगह ट्रैप कैमरे लगाए गए, जहां गुलदार दिख रहे हैं। अब उन सभी जगहों पर पांच लाइट लगाई जाएगी। यदि ट्रायल सफल रहा तो जिले के आबादी क्षेत्रों में इन लाइटों को लगवाए जाने की योजना बनाई जाएगी।
वन विभाग इन दिनों गुलदार से इंसानों को बचाने के लिए प्रयास कर तो रहा है, पर गुलदार लगातार कहीं न कहीं घटना को अंजाम दे देते हैं। दो दिन पहले ही नहटौर क्षेत्र में एक बच्ची को गुलदार ने मार डाला था। ऐसे में आबादी क्षेत्रों में गुलदार इंसानों से दूर रहे, इसके लिए आईआईटी दिल्ली के छात्रों की मदद ली गई थी। उन्होंने वन विभाग को सौर उर्जा से चलने वाली ब्लींकिंग लाइट बनाकर दी। शुरुआती दौर में यह दस लाइट बनाई गई है।
विज्ञापन

वन विभाग बुधवार को बालावाली में इसका ट्रायल करेगा। यहां पर लगाए गए ट्रैप कैमरे में गुलदार की मौजूदगी का पता लगाया गया। अब वहां यह लाइट लगाई जाएंगी। यदि लाइट लगाने के बाद गुलदार वहां नहीं आता तो उसे सफल मान लिया जाएगा।
विज्ञापन


ट्रायल पर है नजर: ज्ञान सिंह
एसडीओ ज्ञान सिंह ने बताया कि ट्रायल सफल होता है तो इस लाइट को बड़ी संख्या में मंगवाया जाएगा। गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में इसे लगवाया जाएगा। ताकि गुलदार रात के समय आबादी से दूर रहे। बुधवार को बालावाली क्षेत्र में पांच लाइट लगाई जानी है।



गुलदार से बचाव को जारी की एडवाइजरी

- खुले में शौच न जाएं
-नशे की हालत में घर पर ही रहें, जंगल न जाएं
- वन्य जीवों और उनके शिकार से दूरी बनाकर रखें
-बच्चों को अकेला न छोड़े, खेतों पर शोरगुल करते हुए जाएं
- घरों के आसपास सफाई, रात में रोशनी का प्रबंध करें
-बिना टॉर्च के रात को बाहर न जाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें