बिजनौर/चांदपुर/ हल्दौर/ स्योहारा/ कोतवाली देहात/हीमपुर दीपा/ नूरपुर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को जंतर-मंतर पर जाते समय गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी से गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिले में थानों पर प्रदर्शन कर धरना दिया।
भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर ने चौधरी राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के थानों पर धरना देने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने थानों पर प्रदर्शन कर धरना दिया। राकेश टिकैत की रिहाई के बाद ही कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया।
जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह, लुधियान सिंह, अशोक कुमार, रामपाल सिंह, रोहिताश सिंह, रिंकू, हरदेव सिंह, जसवंत सिंह, चरन सिंह, हरिराज सिंह, अनिल कुमार, सुधांशु, विकास आदि ने चांदपुर थाने पर प्रदर्शन कर धरना दिया। हल्दौर ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, प्रदेश महासचिव ठाकुर राम अवतार सिंह, राजेंद्र सिंह, रघुनाथ सिंह, दिनेश कुमार, कुलदीप सिंह, नीटू मौर्य आदि ने थाने पर प्रदर्शन कर धरना दिया। स्योहारा ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में अरविंद चौहान, हरिओम सिंह यादव, गजराम सिंह, सत्यवीर सिंह, अवनीश कुमार, महेश यादव, विकास कुमार, इस्लामुद्दीन, अजीम खान, दिनेश कुमार आदि रहे।
वहीं कोतवाली देहात के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी बलजीत सिंह, राहुल चौधरी, राम भजन सिंह, मंगू सिंह, गुरबचन सिंह, डॉ विजय सिंह, शोभित सिंह, अवनीश कुमार, नितिन कुमार आदि ने थाने पर धरना दिया। उधर ब्लॉक अध्यक्ष देवदत्त शर्मा, संरक्षक ऋषिपाल सिंह, मोनू चौधरी, विपिन कुमार, जयप्रकाश पटवारी, नरेंद्र, सोनू आदि ने किरतपुर थाने पर धरना दिया।
हीमपुर दीपा में प्रदेश संगठन मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा, मोनू चौधरी, सुधीर, रामवीर सिंह, मलूक सिंह, दिनेश आदि थाने पर प्रदर्शन कर धरना दिया। नूरपुर में युवा जिला उपाध्यक्ष वरुण गुर्जर, अनंगपाल, रोहतास राठी, कल्याण सिंह, लक्ष्मण सिंह, अरुण चौधरी, सत्यपाल सिंह आदि ने धरना दिया।
किरतपुर थाने में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता।- फोटो : BIJNOR
कोतवाली देहात में थाने में धरना देते भाकियू कार्यकर्ता।- फोटो : BIJNOR
स्योहारा में थाने के बाहर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता।- फोटो : BIJNOR