फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने किया कंबल कारखाने का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। दो दशक से बंद नजीबाबाद के कंबल कारखाने में उत्पादन शुरू हो चुका है। कारखाना प्रबंधक राम कवांर की देखरेख में 400 से अधिक कच्चे कंबल कारखाने में बन चुके हैं। भाजपा नेता तरुण राजपूत, राजन टंडन गोल्डी, नकुल अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने कंबल कारखाने का दौरा किया। भाजपा नेताओं ने प्रबंधक से कारखाने से जुड़ी समस्याओं की जानकारी की। कारखाना प्रबंधक राम कवांर ने बताया कि कच्चे कंबल की फिनीशिंग के लिए मशीनों को स्थापित किया गया है। मशीनों के संचालन के लिए जनरेटर आदि की व्यवस्था की जानी है। उन्होंने भवन की खस्ता हालत होने के बावजूद कंबल निर्माण कार्य शुरू करने के संबंध में भाजपाइयों को अवगत कराया। भाजपाइयों ने कंबल कारखाने से जुड़ीं समस्याओं को शासन स्तर से हल कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें