नूरपुरा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को मां दुर्गा की प्रतिमा देकर स्वागत करते ब्?
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने जिला पंचायत कार्यालय में नवनिर्मित भवन का मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ लोकार्पण किया। कार्यालय पहुंचते ही जिला पंचायत सदस्यों व स्टाफ ने माल्यार्पण किया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। प्रदेशाध्यक्ष के कार्यालय पहुंचते ही जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, एएमए जिला पंचायत, एई कपिल कुमार, जिला पंचायत सदस्यों आदि ने बुके देकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ नारियल तोड़कर जिला पंचायत के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। सभाकक्ष में प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने जिला पंचायत सदस्यों से मुलाकात की।
इस अवसर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, धामपुर विधायक अशोक राणा, विधायक ओम कुमार, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान, किसान नेता दिगंबर सिंह आदि उपस्थित रहे।