मुस्लिम मतदाताओं में बिखराव का भाजपा को मिला लाभ
बिजनौर। बिजनौर विधानसभा सीट पर इस बार बेहद दिलचस्प मुकाबला रहा। इस सीट पर गठबंधन उम्मीदवार की जीत मानी जा रही थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। मुस्लिमों में बिखराव के चलते लोकदल के उम्मीदवार डॉ. नीरज चौधरी जीत से दूर रह गए। भाजपा उम्मीदवार सुची चौधरी 97165 वोट हासिल कर विजयी रहीं। जबकि रालोद के नीरज चौधरी को 95720 मिल सके। नीरज चौधरी महज 1445 वोटों से हार गए। उनकी इस हार का कारण बसपा उम्मीदवार रुचि वीरा का बढ़त ले जाना भी रहा। क्योंकि बिजनौर सीट पर बसपा को 52035 वोट मिले। बसपा को मुस्लिमों के वोट भी मिले, जिनका बिखराव भी गठबंधन प्रत्याशी की हार की वजह बन गया। भाजपा ने जाट मतदाताओं में सेंधमारी कर ली। एआईएमआईएम के उम्मीदवार मुनीर अहमद को 2290 वोट मिले। किसान आंदोलन के चलते भी इस सीट पर गठबंधन की मजबूत स्थिति भाजपा के सुरक्षा, राष्ट्रवाद और कानून व्यवस्था के आगे फेल हो गई।