फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने तहसीलदार व थानाध्यक्ष को मामले से कराया अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति ईसाई मिशन प्रचार पर भड़के भाजपाई
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाजपाइयों ने गांव नेकपुर में ईसाई मिशन का प्रचार करने व अंध विश्वास फैलाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से प्रचार को रोकने की मांग की है।
भाजपा नेता डॉ.रितेश सैन के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसलीदार राधेश्याम शर्मा व रायपुर थानाध्यक्ष से मिले और बताया कि गांव नेकपुर में एक साल से बिना प्रशासन की अनुमति के ईसाई मिशन का प्रचार हो रहा है, जिसमें बाइबिल का प्रचार तथा अलग से प्रचार सामग्री वितरित की जा रही है। रोगियों को ठीक करने के नाम पर लोगों में अंधविश्वास फैलाने का आरोप भी लगाया। आशंका जताई कि लोगों को गुमराह उनका धर्म परिवर्तन भी कराया जा सकता है। इससे पूर्व रितेश सैन, पिंकू रघुवंशी, पंडित सचिन शर्मा, चौधरी ईशम सिंह, संदीप शर्मा आदि मौजूद के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने नेकपुर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। रायपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर के निर्देशन में पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का शांत किया और बिना अनुमति के किसी भी तरह का प्रचार ने करने की धर्म प्रचार संचालक को हिदायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें