फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नांगलसोती - उपभोक्ताओं पर चढ़ रहा बिल, नहीं मिल रहा पानी

Wed, 17 May 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गांव हरचंदपुर में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से कई गांवों में गहराया पानी
विज्ञापन

- एक महीने में 100 उपभोक्ताओं ने कटवा लिए कनेक्शन
फोटो-16एनजेडबी03आर
नांगलसोती। गांव हरचंदपुर स्थित नलकूप और ओवरहेड टैंक से जुड़े उपभोक्ताओं पर भले ही पानी का बिल चढ़ रहा हो, लेकिन पिछले एक महीने से कई गांवों में पानी पहुंचा। कई स्थानाें से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से गांवों में पेयजल संकट गहराया है। भीषण गर्मी में उपभोक्ता पानी को तरस रहे हैं।
गांव स्थित जल निगम के नलकूप व ओवरहेड टैंक से क्षेत्र के हरचंदपुर, सौफतपुर, मायापुरी, चमरौला, लालपुर मान, महमसापुर, ढोलापुरी आदि गांव को पेयजल आपूर्ति की जाती है। ग्रामीण राजीव कुमार, संजीव कुमार, राजेश, योगेंद्र सिंह का कहना है कि एक माह पूर्व क्षेत्र में जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई जा रही थी। उसी दौरान पुरानी पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि एक महीने से नलकूप व ओवरहेड टैंक से जुड़े गांवों में पानी नहीं पहुंचा है। ओवरहेड टैंक से क्षेत्र के 485 उपभोक्ताओं को पानी की सप्लाई होती है। पानी नहीं आने से एक महीने में करीब 100 उपभोक्ताओं ने अपने कनेक्शन कटा लिए है। उपभोक्ताओं का कहना है कि जल निगम के अधिकारियों से इसकी शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

- कोट
मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। गांव-गांव पाइप लाइन बिछाने वाली कंपनी को क्षतिग्रस्त पाइप लाइन ठीक कराने के लिए पत्र भेजा गया है। जल्द ही क्षतिग्रस्त पाइल लाइनों को ठीक कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराई जाएगी - कौशल कुमार, जेई, जल निगम
विज्ञापन


पाइप लाइन लीक होने से मार्ग पर हुआ गड्ढा
भागूवाला। कुरैशियान मस्जिद के पास मार्ग पर पेयजल की पाइप लाइन लीकेज होने से मार्ग पर चार फुट गहरा गड्ढा हो गया। ग्रामीण जोगेंद्र सिंह, श्याम सिंह, राम गोपाल, मनोज कुमार का कहना है कि मार्ग से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। गड्ढा होने से मार्ग पर हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। ग्रामीणाें ने जल निगम के अधिकारियों से पेयजल पाइप लाइन ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें