फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में बाइक सवार ने दम तोड़ा

Thu, 10 Nov 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती में वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शिनाख्त होने पर नांगल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नांगल थाना क्षेत्र के गांव चंदोक निवासी अनिल कुमार लैंसडोन में रहकर बिजली फिटिंग का काम करता था। मंगलवार शाम वह बाइक से लैंसडोन से गांव वापस लौट रहा था। रात करीब नौ बजे सबलपुर बीतरा तिराहा क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से अनिल की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मुंह पर गंभीर चोट आने से अनिल (35) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर नांगल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। शव के पास से मिले मोबाइल से उसकी पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। अनिल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। पुलिस के अनुसार घटना के समय अनिल हेल्मेट पहने था, लेकिन उसका मुंह तेजी से सड़क से टकराने पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें