फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पुत्र घायल

Tue, 02 May 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रिश्तेदारी में जा रहे थे पति-पत्नी और पुत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

स्योहारा। ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार महिला की गिर कर ट्रक से कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पुत्र घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।

सोमवार की शाम साढ़े सात बजे थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर रैनी निवासी जयपाल सिंह अपनी पत्नी रेखा व पुत्र रोहित के साथ बाइक से शेरकोट के गांव मिर्जापुर में एक जन्मदिन समारोह ने शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह स्योहारा रोडवेज बस स्टैंड के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से रेखा (35) की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में रोहित (15) भी घायल हो गया। ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें