फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, दो घायल

विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी के पास सड़क दुर्घटना में मरने वाली महिला समीना। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बिजनौर/गजरौला शिव। तेज रफ्तार थार गाड़ी ने एक बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार महिला और दो वर्षीय बेटे की मौके पर मौत हो गई जबकि महिला का पति और दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मां बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, बाइक सवारों को रौंद कर भाग रही गाड़ी को लोगों ने पीछा करते हुए पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव टांडा माईदास का रहने वाला फिरोज, पत्नी समीना (24), बेटे आमिर (2) और अदनान (आठ माह) के संग अपनी ससुराल शहर कोतवाली के गांव काजीवाला आया। ससुरालियों से मिलने के बाद रविवार की सुबह 11 बजे अपने गांव बाइक से लौट रहा था। बाइक सवार अदनान मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर गांव स्वाहेड़ी के पास पहुंचा तो सामने से आ रही थार गाड़ी ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर गए, जिन्हें तेज रफ्तार गाड़ी रौंदते हुए निकल गई। हादसे में समीना और उसके बड़े बेटे आमिर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति फिरोज और छोटा बेटा अदनान घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने हादसे को अंजाम देने के बाद भाग रही गाड़ी को किसी तरह से पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बाप-बेटे को जिला अस्पताल पहुंचाया। मां-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार ने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने कार चालक गढ़मुक्तेश्वर निवासी अरुण को हिरासत में लेकर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।


- गाड़ी पर लिखा है सांसद
जिस थार गाड़ी की टक्कर से सड़क हादसे में मां-बेटे की जान चली गई। गाड़ी पर सांसद लिखा हुआ है। प्रथम दृष्टया जांच में यह गाड़ी खतौली के इकराज की होना सामने आया है। मगर यह साफ नहीं हो सका कि यह गाड़ी किस सांसद के लिए इस्तेमाल की जा रही थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी सांसद की यह गाड़ी दूसरे के नाम पर दौड़ रही है।

बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी के पास सड़क दुर्घटना में मरने वाली महिला समीना। (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें