फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क हादसे में बाइक सवार मां बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के ग्राम चकमहदूद सानी निवासी मां बेटे ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। शवों के पोस्टमार्टम की कार्यवाही चल रही है।
विज्ञापन

स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम अलादीनपुर निवासी इश्तियाक (45) पुत्र स्वर्गीय हाजी निसार अपनी माता आबिदा (70) व इश्तियाक की पुत्री सारा (12) के साथ रामनगर बाइक से दवाई लेने के लिए जा रहा था। जब वह ठाकुरद्वारा मार्ग स्थित ग्राम पृथ्वीपुर गावड़ी और शरीफ़ नगर मदारपुर मोड़ के बीच नए पेट्रोल पंप पर पहुंचा तो किसी का फोन आया और वह अपनी बाइक को किनारे पर रोक कर बात करने लगा। तभी अचानक कार आई और जिसने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि आबिदा खातून की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इश्तियाक को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों द्वारा इश्तियाक को मृतक घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर मृतक का भाई दिलशाद मौके पर पहुंचा और आरोपी कार चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें