फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

नूरपुर। बिजनौर मार्ग पर बुधवार रात गांव अहीरपुरा के पास वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई।
हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर निवासी अखिलेश (44) पुत्र जागेश बुधवार की रात बाइक द्वारा नूरपुर से अपने गांव जा रहा था। करीब आठ बजे गांव अहीरपुरा के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बिजनौर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अखिलेश के दो बच्चे हैं, उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हादसे में शामिल वाहन की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें