फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। बृहस्पतिवार की रात बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव टांडा साहूवाला गौसाईवाला निवासी देशराज पुत्र लेखराज (38 वर्ष) मंडावर में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर जा रहा था। चंदक-नांगल मार्ग पर गांव मायापुरी के निकट देशराज की बाइक की किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर हो गई। दुर्घटना में देशराज गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल देशराज को एंबुलेंस के माध्यम से बिजनौर भिजवाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल की मौत हो गई। नांगल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। मामले में देशराज के भाई घनश्याम ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें