शेरकोट। राष्ट्रीय राजमार्ग शेरकोट मोड़ के समीप बाइक सवार किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई।
गांव अलियारपुर निवासी राजेश (40) पुत्र नत्थू सिंह बृहस्पतिवार देर शाम शेरकोट के समीप किसी गांव में जा रहा था। जैसे ही वह शेरकोट मोड के समीप पहुंचा तो उसकी बाइक किसी वाहन की चपेट में आकर गिर गई। दुर्घटना में बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजन उपचार के लिए मुरादाबाद निजी अस्पताल ले गए। जहां से हालात सही न होने पर परिजन उसे उपचार के लिए और किसी दूसरे अस्पताल में ले जा रहे थे तो इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।