फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर/झालू। मंडावर स्थित रसौलिया पीर पर प्रसाद चढ़ाने जा रहे नहटौर क्षेत्र के गांव हमीदपुर निवासी धनीराम (50) पुत्र निहाल सिंह की बाइक को बृहस्पतिवार सुबह झालू-बिजनौर मार्ग पर छोईया जलालपुर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल धनीराम को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, धनीराम बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बाइक से मंडावर स्थित रसौलिया पीर पर प्रसाद चढ़ाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह झालू-बिजनौर मार्ग पर गांव छोईया जलालपुर के निकट पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से उन्हें मेडिकल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र हेमराज सिंह ने घटना की तहरीर शहर कोतवाली में देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें