फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। बाइक से अलवर राजस्थान जा रहे गांव करमसखेड़ी के एक युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
गांव करमसखेड़ी निवासी मो. ताहिर का 19 वर्षीय पुत्र मो. सलमान अलवर राजस्थान में स्टील के दरवाजे बनाने का काम करता था। हाल ही में वह अपने गांव आया था। सलमान अपने साथी मो. शारिक के साथ बाइक से अलवर राजस्थान जा रहा था। शुक्रवार देर रात दिल्ली से कुछ फासले पर एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे सलमान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार दोपहर उसका शव गांव पहुंचा। परिजनों ने देर शाम उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें