फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर से अपने गांव जा रहे थे दोनों बाइक सवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर। गांव नांगलजट के पास ट्रक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

धामपुर क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर निवासी टीकम सिंह (30) पुत्र महावीर सिंह बिजनौर में किसी कंपनी में नौकरी करता था। मंगलवार की रात टीकम सिंह अपने गांव के ही साथी कार्तिक के साथ बाइक से लौट रहा था। गांव नांगलजट के पास एक ट्रक ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टीकम के ऊपर ट्रक का पहिया चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही पुलिस चालक और वाहन को थाने ले गई। मृतक टीकम सिंह के चाचा खूब सिंह ने थाने में तहरीर देकर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने कहा कि ट्रक चालक पुलिस गिरफ्त में है। मृतक के चाचा की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें