फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
अफजलगढ़ में युवक की मौत पर गमजदा परिजन। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

अफजलगढ। वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया।
शुक्रवार रात करीब साढे़ आठ बजे शेेरकोट थाना क्षेत्र के गांव भनोटी निवासी मोनू कुमार तथा आलमपुर निवासी शिव कुमार भोगपुर से बाइक द्वारा गांव जा रहे थे। गांव भज्जावाला के पास किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने घायलावस्था में उन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने मोनू कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथी का उपचार कराया जा रहा है। मृतक मजदूरी करता था और अविवाहित था उसने अपने पीछे मां बाप तथा छोटे भाई को छोड़ा है। कोतवाल नरेश कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के भाई अंकित की ओर से तहरीर दी गई है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें