वाहन की चपेट आकर बाइक सवार की हुई मौत
नूरपुर। रविवार रात बाइक से घर जा रहे एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव मंडोरा निवासी प्रेमवीर सिंह (45) रविवार को किसी काम से नूरपुर आया था। रविवार देर रात करीब 10 बजे वह बाइक से घर वापस जा रहा था। नहटौर चौराहे पर उसकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रेमवीर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी पहुंचा दिया। जेब से मिले कागजों के आधार पर उसकी पहचान कर परिजनों को घटना की सूचना दी। प्रेमवीर की मौत की सूचना से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भतीजे सचिन की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।