फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: थ्री व्हीलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासमपुरगढ़ी/रेहड़। बादीगढ़-हर्रायवाला मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थ्री-व्हीलर की टक्कर से बाइक सवार 19 वर्षीय मोहनीश पुत्र रहीस अहमद निवासी मानियावाला की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे मोहनीश हर्रायवाला से बाइक पर घर लौट रहा था। जैसे ही वह बादीगढ़ के पास पहुंचा, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार थ्री-व्हीलर की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में गहरा शोक छा गया। पुलिस ने बताया कि मोहनीश मुंबई में बाल काटने का काम करता था और हाल ही में अपने घर आया हुआ था। सीओ ने बताया कि आलोक सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें