फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार की जान गई
विज्ञापन

हल्दौर। गुदड़ी मेले से लौट रहे बाइक मैकेनिक की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव अम्हेड़ा निवासी मोहित कुमार उर्फ भूरा ( 22) पुत्र कल्याण सिंह नगर के बालकिशनपुर चौराहे पर बाइक मैकेनिक का कार्य करता था। वह शनिवार रात नगर में गुदड़ी मेले में गया था। मेले से घर लौटते समय बिजनौर - मुरादाबाद हाईवे मार्ग पर स्थित गांव फरीदपुर सधीरन के निकट किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों ने मामले की सूचना फोन पर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मोहित के भाई भूपेंद्र कुमार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें