फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरे लकड़ी के गट्टू के नीचे दबकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
नगीना-रायपुर रोड पर सड़क दुर्घटना में पलटी ट्रैक्टर ट्राली। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
नगीना। ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर एक बाइक पर सवार दो युवक बाइक सहित सड़क पर गिर गए, जिसके बाद उनके ऊपर ट्राली में लदे लकड़ी के गट्टू गिर गए। गट्टू के नीचे दबकर बाइक सवार की अशरफ (40) मौत हो गई जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम जोगीरमपुरी निवासी अशरफ (40) वर्ष अपने साथी भूरे 26 वर्ष के साथ सोमवार की दोपहर मोटरसाइकिल से एक रिश्ते में शामिल होने नगीना आ आ रहे थे। जब ये नगीना रायपुर रोड पर स्थित ग्राम शादीपुर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सहित सड़क पर गिर गए। इनके ऊपर लकड़ी का गट्टू गिर गए। पुलिस ने एंबुलेंस से इन्हें नगीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भूरा को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया। मृतक अपने पीछे दो बेटियों सहित परिवार को रोता बिलखता छोड़ गए। बताया जा रहा है कि अशरफ की बेटी की अगले माह शादी होनी है। इनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें