फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क हादसे बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला शिव/मंडावर। मंगलवार शाम बिजनौर-मंडावर मार्ग पर इनामपुरा तिराहे के पास किसी वाहन ने गांव अलाउद्दीनपुर उर्फ जंदरपुर निवासी बाइक सवार फुरकान 22 वर्ष पुत्र अनीस को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार फुरकान सड़क पर गिरकर घायल हो गया। जिसे आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि फुरकान बाइक पर सवार होकर मंडावर से बिजनौर आ रहा था। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फुरकान के पांच भाई दो बहने हैं। फुरकान अपने बहन भाइयों में चाैथे नंबर का था। फुरकान गांव में रहकर सिलाई का काम सीख रहा था। फुरकान की मौत के बाद से गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें