बिजनौर मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत रैली निकालती महिला पुलिसकर्मी। स्रोत पुलिस
बिजनौर। मिशन शक्ति फेस पांच के तहत रविवार को आयोजित बाइक रैली को डीएम जसजीत कौर और एसपी अभिषेक झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पुलिस लाइन से निकाली गई इस रैली में महिला पुलिसकर्मियों ने नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया। शहर में अलग अलग जगहों पर महिलाओं को जागरूक भी किया। साथ ही सरकार की ओर से महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर चल रही योजनाओं की जानकारी दी। बाइक रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर नुमाइश चौराहा, रोडवेज चौराहा, डाकघर चौराहा, बुखारा चुंगी, शास्त्री चौक, सेंट मैरी चौराहा होते हुए नुमाइश चौक पर समाप्त हुई। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत जागरूक करने के इरादे से बाइक रैली का आयोजन किया गया।