फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नहटौर में बेकाबू होकर बाइक गिरी, युवक की मौत

Mon, 14 Aug 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। चेन टूटकर पहिए में फंस जाने से बाइक का पहिया जाम हो गया, जिससे बाइक गिर गई। सड़क पर गिरने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शनिवार को नहटौर क्षेत्र के गांव महमूदपुर मिलक उर्फ बच्चेवाला निवासी मनोज (40) पुत्र जसराम गांव लावलपुर में अपनी बहन के यहां सिंधारा देने गया था। शनिवार रात वहां से लौटते समय गांव रुखड़ियो में उसकी बाइक की चेन टूटकर पहिये में फंस गई। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। घटना में मनोज बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें