बास्टा(बिजनौर)। बिजली के खंभे से टकरा कर बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव सकतलपुर मिलक के पास केपी मुर्गा फार्म के मोड़ पर बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई जिसमें बाइक सवार सतवीर पुत्र महावीर आयु लगभग 26 वर्ष राहुल पुत्र रामनिवास आयु लगभग 25 वर्ष निवासी ग्राम जमालुद्दीन पुर दोनों युवकों की ही घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राहुल की बहन गांव नल पुरा मे है अपनी बहन के यहां से दोनों युवक दावत खाकर अपने गांव जमालुद्दीन पुर बाइक पर सवार होकर घर बृहस्पतिवार की देर शाम को लौट रहे थे। बास्टा पुलिस चौकी प्रभारी श्रीपाल सिंह ने बताया कि दोनों युवक शराब के नशे में होने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखे थे, जिसकी वजह से सिर में चोट लगने से दोनों की मौत हो गई।