फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - हैंडबॉल में विजेता बनी बिजनौर की टीम

Wed, 19 Apr 2023 11:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस लाइन मे ​खिलाडि़यो को सम्मानित करते अति​थिगण।
विज्ञापन
बरेली और मुरादाबाद के लिए खास
विज्ञापन

- पुलिस लाइन में चल रही तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन
- डीआईजी शलभ माथुर, डीएम और एसपी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर की पुलिस लाइन में चल रही तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का बुधवार को समापन हो गया। पुरुष वर्ग हैंडबॉल में पीलीभीत को हराकर बिजनौर की टीम विजेता बनी। इन प्रतियोगिताओं में नौ जिलों की पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें 300 खिलाड़ी शामिल रहे।
बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित तीन दिवसीय अंतरजनपदीय खेल प्रतियोगिताओं के समापन पर खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। महिला वर्ग बास्केटबाल का फाइनल मैच बिजनौर और शाहजहांपुर के बीच खेला गया। जिसमें शाहजहांपुर की टीम ने बाजी मार ली। पुरुष वर्ग बास्केटबाल के फाइनल में पीलीभीत को हराकर बदायूं ने मैच जीत लिया। महिला हैंंडबॉल के फाइनल में बिजनौर को हराते हुए बरेली की टीम ने बाजी मारी और चल वैजयन्ती प्राप्त की। पुरुष वर्ग के हैंडबाल के फाइनल में बिजनौर की टीम ने पीलीभीत को हराकर चल वैजयन्ती प्राप्त कर ली। महिला वर्ग वाॅलीबाल में बिजनौर की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा और बरेली की टीम ने विजयी रही।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग वाॅलीबाल में शाहजहांपुर की टीम विजेता बनी जबकि बिजनौर को हार का मुंह देखना पड़ा। सेपक टकरा के फाइनल में बिजनौर की टीम हार गई, जबकि मुरादाबाद की टीम विजेता रही। महिला वर्ग में टेबल टेनिस मैच बिजनौर को हराकर बरेली की टीम विजेता बन गई। पुरुष वर्ग टेबल टेनिस में अमरोहा को हराते हुए बरेली की टीम ने विजेता बनकर चल वैजयन्ती प्राप्त की।
विज्ञापन

योग में बरेली की टीम ने विजय प्राप्त की। पुरुष योग प्रतियोगिता में बिजनौर की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के समापन पर डीआईजी शलभ माथुर, एसपी नीरज कुमार जौदान, डीएम उमेश मिश्रा, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी देहात राम अर्ज ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतिसार निरीक्षक शिव बालक वर्मा, सीओ सिटी अनिल कुमार आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें