बिजनौर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के घोषित परीक्षा परिणाम में जिले के छात्र-छात्राएं प्रदेश स्तर पर चमके। हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज अफजलगढ़ के छात्र अरुण कुमार ने 96.83 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम, प्रदेश में दसवां स्थान पाया। इसके अलावा हाईस्कूल में सेंटमेरी इंटर कॉलेज फतियाबाद नूरपुर की छात्रा इशिका चौहान ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा तथा एलकेपी इंटर कॉलेज भाक्तवाला बिजनौर की छात्रा डोली चौहान ने 95.83 प्रतिशत पाकर जिले में तीसरा स्थान पाया।
इंटरमीडिएट में केपीएस इंटर काॅलेज बिजनौर की छात्रा रिधिमा ने 96.40 प्रतिशत तथा पीटीएसआरएसए इंटर काॅलेज रामनगर के छात्र विपुल त्यागी ने 96.40 प्रतिशत संयुक्त रूप से अंक प्राप्त करके जिले में पहला और प्रदेश की मेरिट लिस्ट में आठवां स्थान पाया है। इनके अलावा बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नहटौर के छात्र विशाल कुमार ने 95.60 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरा तथा श्रीविदुर गुरु ग्रह इंटर कॉलेज दारानगर गंज बिजनौर की छात्रा तनिष्का ढाका ने 95.40 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान पाया है। सभी मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुजनों को दिया। परीक्षा परिणाम देखकर छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे।
- हाईस्कूल के टॉप तीन
अरुण कुमार - 96.83 प्रतिशत - सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अफजलगढ़ बिजनौर
इशिका चौहान - 96 प्रतिशत - सेंटमेरी इंटर कॉलेज फतियाबाद नूरपुर बिजनौर
डोली चौहान - 95.83 प्रतिशत - एल के पी इंटर कॉलेज भाक्तवाला बिजनौर
-
इंटरमीडिएट की खबर
रिधिमा - 96. 40 प्रतिशत - केपीएस कन्या इंटर कॉलेज बिजनौर
विपुल त्यागी - 96.40 प्रतिशत - पीटी एसआरएसए इंटर कॉलेज रामनगर बिजनौर
विशाल कुमार - 95.60 प्रतिशत- बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नहटौर
तनिष्का ढ़ाका - 95.40 प्रतिशत - श्री विदुर गुरु ग्रह इंटर कॉलेज दारानगरगंज बिजनौर