-उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग में मेरठ मेवरिक्स टीम में खेलेगा कैफ मतीन
- ओशो मोहन व दिव्यांश राजपूत का चयन कानपुर सुपर स्टार्स के लिए हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले के युवा खेल क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर नाम रोशन कर रहे हैं। इसी बीच अब बिजनौर के कैप मतीन का चयन मेरठ मेवरिक्स की टीम में हुआ है। मतीन उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग में खेलेगा। इसके अलावा दो और खिलाड़ियों ओशो मोहन व दिव्यांश राजपूत का चयन कानपुर सुपर स्टार्स के लिए हुआ है।
कैफ मतीन बिजनौर के काजीपाड़ा निवासी मोहम्मद मतीन और शमा परवीन का पुत्र है। कैफ मतीन 14 अगस्त से नॉएडा में चल रहे मेरठ मेवरिक्स टीम के कैंप शामिल हो गया इै। कैफ स्पिन गेंदबाज के तौर पर अपनी पहचान रखता है।
उसके टीम में चयन होने पर कोच मोहसिन, एकेडमी सचिव डॉ. जयदीप शर्मा, कोच अमित श्रीवास्तव, मिडिया प्रभारी मानव सचदेवा, ट्रेनर अमित कुमार, मोहम्मद लईक आदि ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। साथ ही कैफ मतीन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।