फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा युवक तो परिजनों ने पीटा, दोनों पक्षों से तीन लोग गिरफ्तार

Fri, 22 Jul 2022 08:24 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार रात युवक युवती के घर पहुंच गया, जहां युवती के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। शुक्रवार सुबह पुलिस ने युवक के साथ-साथ युवती के दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित युवक चोट के निशान दिखाता हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम प्रसंग के चलते पड़ोसी के घर में घुसे युवक के साथ युवती के परिजनों ने जमकर मारपीट कर दी। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार रात युवक युवती के घर पहुंच गया, जहां युवती के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की।

आरोप है कि युवक को रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा गया। सुबह को ग्रामीणों ने पहुंचकर युवक को घर से निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी तथा प्रेमिका के दो भाइयों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान रस्सी से बंधे युवक के फोटो वायरल हो गए। पुलिस ने प्रेमी तथा उससे मारपीट करने वाले प्रेमिका के दो भाइयों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें