धारदार हथियार से गला काटकर महिला की हत्या कर दी गई और शव को राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और शव को मोर्चरी भेजा। महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
नगीना के गांव जीतपुर पलड़ी के प्रधान ने शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना दी कि सड़क किनारे एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी डा. अंजनी कुमार चतुर्वेदी व थाना अध्यक्ष अवनीत मान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के शव को देखा तो उसके गले पर धारदार हथियार से काटे जाने के निशान दिखाई दिए।
सीओ ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। पूरे जनपद के किसी भी थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज नहीं मिली है। किसी और जिले में हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया प्रतीत हो रहा है। शव देखने में एक दिन पुराना भी लग रहा है। मृतका की पहचान कराए जाने के प्रयास जारी है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।