फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: तलाक के बाद पूर्व पत्नी ने बात करने से किया इंकार, तो युवक ने खुद की गर्दन पर मारा चाकू, हुआ ये हाल

Tue, 17 Feb 2026 11:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

किरतपुर निवासी अमन अली ने अपनी पत्नी को कुछ समय पहले तलाक दे दिया था। मगर अचानक उसका प्रेम फिर जाग उठा और वह उससे मिलने सैदपुर पहुंच गया। यहां युवती ने बात करने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तलाक के बाद पूर्व पत्नी ने बात करने से मना किया, तो युवक ने अपनी गर्दन पर चाकू मार लिया, जिसमें वह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


कस्बा किरतपुर निवासी अमन अली का किरतपुर में ही एक युवती से निकाह हुआ था। युवक ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। सोमवार को युवती अपनी बुआ के गांव सैदपुरी में आई थी। युवक को जब यह बात पता चली तो वह भी मंगलवार दोपहर गांव सैदपुरी में आ गया। युवक ने युवती से बात करने को कहा, लेकिन उसने बात करने से साफ इंकार कर दिया और कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। 

युवक को यह बात नागवार गुजरी और उसने जेब से चाकू निकालकर अपनी गर्दन व पेट पर मार लिया। वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें