फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब तपा बिजनौर : 44 डिग्री पारा, 25 की रफ्तार से चली गर्म हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
-घंटे के हिसाब से बढ़ा बिजनौर में तापमान
विज्ञापन

-गर्म हवा और बढ़ते तापमान ने लोगों को झुलसाया
-गर्मी बढ़ने से लोगों को हो रही डिहाइड्रेशन की समस्या

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। तापमान में अभी कमी होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। सोमवार को भी बिजनौर खूब तपा। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसा दिया। बिजनौर के मुकाबले नगीना में तापमान कम रहा।

सोमवार को सुबह से सूर्यदेव के तेज से लोगों के पसीने छूट गए। सुबह सात बजे ही तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था। दिन बढ़ने के साथ-साथ तापमान भी बढ़ने लगा। बिजनौर तहसील में तापमान 44 डिग्री तक पहुंचा, जिससे गर्मी ने लोगों को खूब झुलसाया। तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ने लगी है। दोपहर में बाइक पर लू की वजह से शरीर तप गया। ऐसा लगा कि शरीर गर्मी से जल रहा हो। आंखों में तेज धूप से लोगों को परेशानी हुई। गर्मी अधिक होने से सड़कें खाली नजर आईं। दोपहर के समय के लोग घरों से कम बाहर निकले। गर्मी इतनी अधिक है कि लोगों को पंखों से भी राहत नहीं मिल रही है। लो वोल्टेज होने से पंखों की चाल भी धीमी हो गई है।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन फिर करने लगा गर्मी से बचाव की तैयारी
मेडिकल अस्पताल से लेकर सीएचसी, पीएचसी तक कोल्ड वॉर रूम बना हुआ है। गर्मी कम होने से डिहाइड्रेशन, उल्टी, दस्त के मरीजों की संख्या घट गई थी। मगर अब फिर से गर्मी से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। अब आंख, त्वचा, मेडिसिन विभाग में गर्मी से पीड़ित 100 से ज्यादा मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। मेडिकल अस्पताल में बने कोल्ड वॉर रूम में एसी लगा दी गई है। इसके अलावा स्टॉफ को दवाई की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज सेन ने बताया कि गर्मी से बचाव को दोबारा तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। मरीजों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार को दिन में ऐसे बढ़ा तापमान-
समय- अधिकतम तापमान
07 बजे- 33
09 बजे- 35
11 बजे- 39
01 बजे- 41
03 बजे- 43
04 बजे- 44
नोट: तापमान वेदर डॉट कॉम से लिया गया है और डिग्री सेल्सियस में है।
-
जिले की अलग-अलग तहसीलों का तापमान-
तहसील- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
बिजनौर- 44- 32
नगीना- 41.8- 27
धामपुर- 44- 32
चांदपुर- 44- 32
नजीबाबाद- 43.2- 26
नोट: नगीना का तापमान कृषि वेधशाला, नजीबाबाद का कॉलेज और अन्य तहसीलों का तापमान वेदर डॉट कॉम से लिया गया है।

वर्जन::
जिले में अगले एक सप्ताह तक बारिश के कोई आसार नहीं है, जिसकी वजह से गर्मी बढ़ रही है। लोगों को अभी और गर्मी सताएगी। तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
....सतीश कुमार, प्रेषक, कृषि वेधशाला, नगीना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें