फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: टैम्पो सवार बदमाशों ने महिला से मोबाइल-आभूषण लूटे, पुलिस मुठभेड़ में दो घायल

Wed, 05 Nov 2025 05:44 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर के कस्बा झालू में महिला को धमकाकर मोबाइल और आभूषण लूट लिए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के झालू कस्बा क्षेत्र में मंगलवार रात बरुकी नहर के पास तीन युवकों ने टैम्पो में सवार एक महिला को धमकाकर उसका मोबाइल फोन और आभूषण लूट लिए। महिला के शोर मचाने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस को आता देख बदमाश भागने लगे और उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए, जबकि तीसरा बदमाश मौके से फरार हो गया।

घायल बदमाशों को पुलिस ने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से अवैध असलहा और लूटा हुआ सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें