फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIJNOR: निराश्रित पशुओं से परेशान किसान ने जोत डाली लहलहाती फसल, सात बीघा गेहूं के खेत में चलाया ट्रैक्टर

Tue, 07 Mar 2023 11:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में  निराश्रित पशुओं से परेशान होकर किसान ने खेत में खड़ी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। बताया गया कि ग्रामीण व किसान आवारा गोवंश से काफी परेशान हैं। इसी कारण किसान ने अपने खेत में खड़ी फसल को जोत डाला।
विज्ञापन
Bijnor news - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के गंज दारानगर में निराश्रित पशुओं से परेशान किसान ने गेहूं की फसल जोत डाली। जानकारी के अनुसार गांव शांहपुर में एक किसान ने अपने करीब सात बीघा गेहूं की फसल ट्रैक्टर से जोत डाली। किसान सुनील कुमार का आरोप है कि छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। शासन-प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। इसीलिए उसने अपनी गेहूं की फसल ट्रैक्टर से जोत डाली।

विज्ञापन


ग्राम शाहपुर निवासी सुनील कुमार ने सात बीघा गेहूं निराश्रित पशु से परेशान होकर फसल जोत डाली। पशु गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान रात रात भर जागकर फसल की निगरानी कर रहे हैं और निराश्रित पशुओं को खदेड़ते  हैं। इसके बावजूद निराश्रित पशुओं ने गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। इससे परेशान होकर किसान सुनील कुमार ने मंगलवार को सात बीघे गेहूं की फसल को जोत दिया है।

क्षेत्र में भारी संख्या में निराश्रित पशु घूम रहे हैं जो फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं जब तक निराश्रित पशुओं को पकड़कर गौशाला नहीं भेजा जाता, तब तक खेती करना बेहद कठिन कार्य हो गया है। किसानों ने निराश्रित पशुओं को पकड़ कर गौशाला भेजने की मांग की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें