फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: बोर्ड पर उर्दू में लिखा था स्कूल का नाम, बीएसए ने मुख्य अध्यापिका को किया सस्पेंड

Tue, 03 Jun 2025 05:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

प्राथमिक विद्यालय साहनपुर द्वितीय की मुख्य अध्यापिका रफत खान पर यह कार्रवाई की गई है। मेन गेट पर लगे बोर्ड पर हिंदी के साथ ही उर्दू में स्कूल का नाम लिखा था। 
विज्ञापन
Suspended - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नजीबाबाद के प्राथमिक विद्यालय साहनपुर द्वितीय की मुख्य अध्यापिका रफत खान को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया। स्कूल का नाम उर्दू में लिखने पर उन पर यह कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने प्राथमिक स्कूल साहनपुर द्वितीय की मुख्य अध्यापिका रफत खान को स्कूल के मुख्य द्वार पर हिंदी के साथ उर्दू में स्कूल का नाम लिखाने पर निलंबित कर दिया। 

बीएसए ने मुख्य अध्यापिका के निलंबन पत्र में स्पष्ट किया कि स्कूल के बाहर और भीतर उर्दू में नाम लिखाने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें प्रथम दृष्ट्या दोषी मानते निलंबित किया गया है। मुख्य अध्यापिका को बीआरसी कार्यालय नजीबाबाद से संबद्ध किया गया।
विज्ञापन


उधर, बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा कराई गई जांच में वर्तमान में स्कूल के मुख्य द्वार पर स्कूल का नाम उर्दू भाषा में लिखा न होने बात कही जा रही है। मुख्य अध्यापिका रफत खान ने विभाग से निलंबन की सूचना नहीं मिलने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर काफी पुराना फोटो वायरल किया गया है। मार्च 2025 को नए शिक्षा सत्र के लिए कराई गई पुताई के दौरान मुख्य द्वार और भीतर उर्दू में लिखा स्कूल का नाम हटा दिया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें