धामपुर में शूटिंग प्रतियोगिता में निशाना लगाते प्रतिभागी।
- फोटो : अमर उजाला
धामपुर। इंटर कॉलेज चैंपियनशिप के दूसरे दिन कुमार शूटिंग रेंज में एमडी इंटर कॉलेज बिजनौर का दबदबा रहा।
सेंट मेरिज स्कूूूूल, एएन इंटरनेशनल स्कूल, डीडीपी स्कूल और जिला रायफल एसोसिएशन के बच्चों ने प्रतिभाग किया। रेंज के निदेशक कुवंर आशीष राजपूत ने शुभारंभ किया। एमडी स्कूल बिजनौर से प्रियांशु कुमार, वंश चौधरी, योगानदीप, नंदनी, आयूष, वेदान, ऋतिक गलियान ने कोच शमीम अहमद और टीम मैनेजर बिट्टू विश्वास के निर्देशन में प्रतिभाग किया।
एएन स्कूल से विकुल कुमार, प्रशांत कुमार, आशु कुमार, हिमांशु ने निशाना लगाया। राजू कुमार, नवनीत चौधरी, मोहित कुमार एवं कोच आकाश चौधरी रहे।