फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में बिजनौर की टीम अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में बिजनौर की टीम अव्वल
विज्ञापन

चांदपुर। जिला कबड्डी संघ बिजनौर की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बिजनौर ने इस्माइलपुर को पराजित किया।
रविवार को भगवंत पब्लिक स्कूल चांदपुर में आयोजित स्व. श्री भगवंत सिंह (मेमोरियल) कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रो. कबड्डी के खिलाड़ी राहुल चौधरी व विद्यालय की चेयरमैन आशा सिंह ने स्व. भगवंत सिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच नेहरू स्टेडियम बिजनौर व चौधरी स्पोर्ट अकादमी इस्माइलपुर के बीच हुआ। बिजनौर ने इस्माइलपुर को 27-25 से पराजित किया। निर्णायक मंडल में पुष्पेंद्र कुमार, विकास कुमार, हेमंत कुमार, सुधीर कुमार आदि रहे। इस अवसर पर कबड्डी संघ के अध्यक्ष निरंकार सिंह, सचिव अरविंद कुमार, कोषाध्यक्ष खड़क सिंह, भगवंत समूह संस्थान चेयरमैनंयोजक अनिल सिंह ,च ौधरी वीर सिंह, आदि मौजूद रहे। संघ के सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता के साथ ही आर्यव्रत कबड्डी अकादमी (आवासीय) का भी शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें