फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बिगड़ रही बिजनौर की हवा, 119 पहुंचा एक्यूआई

विज्ञापन
बिजनौर में बृहस्पतिवार की सुबह छाए कोहरे से गुजरते वाहन। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। जिले की हवा लगातार बिगड़ रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़े इसे तस्दीक कर रहे हैं। दरअसल बृहस्पतिवार को एक्यूआई 119 दर्ज किया गया जबकि पिछले हफ्ते शनिवार को यह 118 बना हुआ था। वहीं आसमान में धुंध और कोहरा भी छाया हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रदूषण बोर्ड ने एक्यूआई के आंकड़े जारी किए। जिसमें बताया कि बृहस्पतिवार को एयर क्वालिटी का इंडेक्स 119 रहा। बता दें कि बिजनौर को हवा की क्वालिटी के लिए हमेशा बेहतर माना जाता रहा है। क्योंकि यहां का एक्यूआई अधिकांश समय 100 से कम ही रहता है। हालांकि दीपावली आदि पर जरुर बढ़ोतरी हो जाती थी। अब बिना दीपावली ही एक्यूआई का स्तर बढ़ जाना तमाम सवाल खड़े कर रहा हैं। उधर गंगा स्नान मेले के बाद से ही मौसम में कोहरा छाने लगा है। सुबह कोहरा छा रहा है। जिसकी वजह से सुबह के वक्त विजिविलटी काफी कम रही।
हवा की गुणवत्ता की निगरानी कर रहा प्रदूषण विभाग
बिजनौर हमेशा प्रदूषित शहरों की सूची से बाहर रहा। क्योंकि अधिकांश समय यहां एक्यूआई 100 से ज्यादा नहीं होता। इसे हरियाली से जोड़कर भी देखा जाता था। अब हवा में प्रदूषण फैलने लगा तो प्रदूषण विभाग ने सप्ताह में दो बार इसकी मॉनिटरिंग भी शुरू कर दी।
विज्ञापन

बिजनौर में हवा की गुणवत्ता पड़ोसी जनपदों के मुकाबले काफी अच्छी है। सप्ताह में दो बार हवा की गुणवत्ता की मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय में ही मापक यंत्र लगा है। ...विकास मिश्रा, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें