फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत, लहूलुहान होकर रोते रहे दो मासूम बच्चे

Thu, 19 Jun 2025 11:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Death In Accident: एक ही बाइक पर दो युवक और दो बच्चे सवार थे। उधोवाला कट के पास भयंकर हादसा हो गया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग 734 उधोवाला के समीप कट पर बाइक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो सगे भाइयों अरमान (23) व फहीम (22) की मौत हो गई। वहीं दो बच्चे घायल हो गए। बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


अफजलगढ़ की ओर से रोडवेज बस काशीपुर की ओर आ रही थी। जब बस उधोवाला कट के पास पहुंची, तो कासमपुर गढ़ी की ओर से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। एक ही  बाइक पर चार लोग सवार थे। दुर्घटना में बाइक पर सवार चारों लोग घायल हो गए। 

घायलों को राहगीरों ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने अरमान पुत्र शाकिर को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके दूसरे भाई फहीम की उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों बच्चों अली पुत्र ताहिर और अल्फेज पुत्र शाहरुख को चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। मौके पर  मौजूद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें