फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: टेलीमेडिसिन के जरिए मरीज देखने में तीसरे स्थान पर बिजनौर

विज्ञापन
विज्ञापन
-टेलीमेडिसिन से मरीज को परामर्श देने में सुधरी बिजनौर की रैकिंग
विज्ञापन

-329 सीएचओ टेलीमेडिसिन के जरिए मरीजों को पहुंचा रहे लाभ
-14 चिकित्सक ऑनलाइन मरीजों को दे रहे परामर्श
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए टेलीमेडिसिन सेवा शुरू की गई है। जिसके जरिए गांव में ही मरीजों को चिकित्सक परामर्श दे रहे हैं। टेलीमेडिसिन के जरिए मरीजों को देखने में बिजनौर प्रदेश में तीसरे स्थान पर है।

जिले में 329 सीएचओ काम कर रहे हैं। जो स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र पर आने वाले मरीजों की बात टेलीमेडिसिन के जरिए चिकित्सक से करा रहे हैं। जिले में 14 चिकित्सक ऑनलाइन मरीजों को परामर्श दे रहे हैं। रोजाना एक चिकित्सक पर करीब 100 कॉल आ रही हैं। चिकित्सक मरीज का मर्ज जानकर इलाज बता रहे हैं। इससे उनके इलाज में काफी सुविधाजनक हो गया। वहीं मरीजों को परामर्श देने के समय भी सुधार हुआ है। पहले चिकित्सक एक मरीज को एक मिनट से भी कम समय दे रहे थे। मगर अब तीन मिनट या उससे ज्यादा समय दे रहे हैं। जिससे बिजनौर परामर्श देने में भी रेड से ग्रीन जोन में पहुंच गया। जिले में 26 हजार से ज्यादा मरीजों की सीएचओ ने स्क्रीनिंग की।
विज्ञापन


सितंबर माह में हुई 98 प्रतिशत रिपोर्टिंग-
जिले में आयुष्मान आरोग्य मंदिर की संख्या 391 हैं। जिनमें से 383 आयुष्मान आरोग्य मंदिर ने सितंबर माह में रिपोर्टिंग की है। जो 98 प्रतिशत हैं। जिसके चलते केंद्र की रिपोर्टिंग करने के मामले में बिजनौर प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


वर्जन::
टेलीमेडिसिन के जरिए मरीजों को देखने में बिजनौर प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। सीएचओ और चिकित्सकों को इस सेवा का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलाने के निर्देश दिए गए हैं।....डॉ. सुशील कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें