- कूड़े का सही निस्तारण नहीं होने पर भेजा गया है नोटिस
- जिले के निकायों में नहीं है जल निकासी की सही व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में कूड़ा निस्तारण की सही व्यवस्था नहीं है। गली-मोहल्लों से तो कूड़ा उठा लिया जाता है, मगर उसका सही तरीके से निस्तारण नहीं हो रहा है। जिससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहे हैं। ऐसे में प्रदूषण विभाग ने सभी 18 निकायों को नोटिस भेजा है। जिसमें सही से कूड़ा निस्तारण नहीं होने पर जवाब मांगा गया है।
जिले में 12 नगरपालिका और छह नगर पंचायत हैं। सभी निकायों में कूड़ा निस्तारण और जल निकासी बड़ी समस्या है। बरसात होने पर शहरों के नाले उफन जाते हैं। जिससे सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। प्रदूषण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में कूड़ा निस्तारण करने की कोई व्यवस्था नहीं है। शहर से नरपालिका का गाड़ियां कूड़ा उठाकर ले जाती है। कूड़े को शहर से बाहर एक जगह इकट्ठा कर रहे हैं। जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध आ रही है। साथ ही जल निकासी के भी सही इंतजाम नहीं हैं। प्रदूषण अधिनियमों के तहत ही सभी निकायों को नोटिस भेजा गया है। इसके अलावा शहर में खूब धूल उड़ रही हैं। जिससे सांस रोगियों की परेशानी बढ़ रही है।
वर्जन
कूड़ा निस्तारण और जल निकासी सही व्यवस्था नहीं होने पर सभी निकायों को नोटिस भेजा गया है। नोटिस भेजे हुए एक सप्ताह से ज्यादा का समय हो गया है। मगर अभी तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है - विजय, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण विभाग