फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बास्केटबाल में बिजनौर पुलिस की टीम ने मुरादाबाद को हराया

Sat, 06 Apr 2024 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस लाइन में अंतरजनपदीय प्रतियोगिता बॉस्केटबाल प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।
विज्ञापन
बिजनौर। बरेली जोन की अंतरजनपदीय पुलिस वॉलीबाल, बास्केटबाल, हैंडबाॅल, टेबिल टेनिस, सेपक टकरा एवं योगा प्रतियोगिता के आयोजन का शुक्रवार को पहला दिन रहा। जिसमें खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईजी मुनिराज जी और एसपी नीरज कुमार जादौन ने किया। पुरुष वर्ग में बास्केटबाल का मैच बिजनौर और रामपुर के बीच खेला गया। फाइनल मैच में भी बिजनौर की टीम ने मुरादाबाद को हराकर प्रथम स्थान बनाया। पुरुष वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में बिजनौर ने मुरादाबाद को हराकर 8-00 से विजय प्राप्त की।
महिला वर्ग बास्केटबाॅल के फाइनल मैच में बिजनौर ने बरेली को हराया। पुरुष वर्ग वॉलीबाल के दूसरे मैच में मुरादाबाद की टीम ने बरेली को हराया। महिला वर्ग के वॉलीबाल के दूसरे मैच में बरेली की टीम ने मुरादाबाद को हराया। वहीं महिला वर्ग सेपक टकरा का प्रथम मैच बरेली व मुरादाबाद के बीच खेला गया, जिसमें बरेली की टीम ने विजय प्राप्त की। दूसरा मैच जनपद बिजनौर व रामपुर के बीच खेला गया, जिसमें बिजनौर की टीम विजेता रही। तीसरा मैच जनपद बिजनौर व बरेली के बीच खेला गया, जिसमें बरेली की टीम ने विजय प्राप्त की।
विज्ञापन

इस दौरान एएसपी सिटी संजीव कुमार वाजपेयी, एएसपी देहात राम अर्ज, सीओ सिटी संग्राम सिंह, सीओ चांदपुर भरत कुमार सोनकर, प्रतिसार निरीक्षक देवेंद्र सिंह सिकरवार, अतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी के पिता रामपाल सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें